कृषि आईक्यूः ग्वार और चने की कृषि पद्धतियों का राजस्थान के अति शुष्क आशिंक सिंचित मैदानी क्षेत्र में डिजिटल प्रसार

किसान हेल्पलाइन: +91 8854 94 6532 / +91 941 33 72 313

(राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की परियोजना)

लक्ष्य


राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परियोजना के अनुसार राजस्थान को 10 शस्य जलवायु खण्डो़ं में बांटा गया है। इसका अति शुष्क आंशिक सिंचित पश्चिमी मैदानी क्षेत्र (खण्ड 1-सी) क्षेत्रफल की दृष्टि सबसे बड़ा खण्ड है। इसका भौगोलिक क्षेत्र 7.70 मिलियन हैक्टेयर है। इसमें बीकानेर, जैसलमेर व चुरू जिले की सरदाशहर, रतनगढ़, बीदासर व सुजानगढ़ तहसीलें सम्मिलित हैं। इस खण्ड का अधिकांश भाग बारानी है। यहाँ की मिट्टी रेतीली व कम उपजाऊ है। खरीफ में ग्वार व रबी में चना इस खण्ड की मुख्य फसले हैं परन्तु वैज्ञानिक जानकारी का किसानों तक नहीं पहुँच पाना इन फसलों की उत्पादकता को बहुत कम करता है। अतः कृषि आईक्यू की वेबसाइट व एंड्रॉयड एप्प के द्वारा किसानों को वैज्ञानिक तकनीकी जानकारियाँ, विडियों द्वारा सुलभ तरीके से उपलब्ध होगी।
Map of Agro-Climatic Zone IC (Hyper Arid Partially Irrigated Zone - Western Plain) of राजस्थान

दृष्टि


किसानों तक फसलों की वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने की विधियों के ज्ञान को असानी से उपलब्ध कराना।
Top